






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2025। आगामी वर्ष 2026 में 8 मार्च से 19 मार्च तक गायत्री शक्तिपीठ पुष्कर में विश्व कल्याण के लिए 200 कुण्डीय शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का आयोजन होगा। इस संबंध में तैयारी बैठक का आयोजन आज शाम 4.30 बजे आड़सर बास के माताजी मंदिर में होगा। बैठक में स्वयं यज्ञ सम्राट स्वामी प्रखरजी महाराज का सान्निध्य रहेगा। विप्र फाउंडेशन श्रीडूंगरगढ़ इकाई के बैनर तले आयोजित बैठक में क्षेत्र के सभी विप्रजन आमंत्रित है। विधायक ताराचंद सारस्वत व पालिकाअध्यक्ष मानमल शर्मा भी बैठक में भाग लेंगे। फाउंडेशन के आईदान पारीक धनेरू ने बताया कि राष्ट्र निर्माण व विश्व कल्याण में सहायक बनने तथा समय पर सभा में शामिल होने की अपील सभी विप्र बंधुओं से की गई है। बैठक के लिए एडवोकेट प्रवीण पालीवाल, पंडित कैलाश आसोपा, रजत आसोपा, मांगीलाल तावणियां, देवकिशन खंडेलवाल, पवन उपाध्याय, रमेश शर्मा, नौरतमल तावणियां द्वारा संपर्क किया जा रहा है।




