May 22, 2026
2023-specilssss

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2025। एक पुरश्चरण में चौबीस लाख विशिष्ट मंत्र का जप होता है। आज वर्तमान जीवन की अनिश्चितता जैसे कोई घर से निकला और सदा के लिए दुनिया से विदा हो गया, वह वापस घर लौट कर नहीं आया, की घटनाएं बढ़ रही है, वहीं विश्व भर में कहीं आतंकवाद तो कहीं अराजकता का माहौल बना है। जिससे मानवता पीड़ित है, और इस अशांत काल में मानव जीवन के लिए शांति व सुख की कामना के साथ 100 पुरश्चरण में 24 करोड़ गायत्री जप किया जाएगा। तीर्थ राज पुष्कर की मणिवैदिका पीठ में आगामी 8 मार्च से 14 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस विराट धार्मिक अनुष्ठान में 200 कुण्डीय हवन किया जाएगा। विश्व कल्याण व जीव मात्र के कल्याण के लिए आयोजित इस अनुष्ठान के दर्शन करने आप सभी पुष्कर जरूर पहुंचे। ये जानकारी देते हुए यज्ञ सम्राट स्वामी प्रखरजी महाराज ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पूरे विप्र समाज को पुष्कर आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने जप व यज्ञ में भागीदारी निभाने का भी आह्वान किया। विप्र फाउंडेशन के बैनर तले मंगलवार शाम को आड़सर बास के माताजी मंदिर में आयोजित बैठक में स्वामी प्रखर जी महाराज ने धर्म आचरण व शास्त्रोक्त प्रवचन दिया। इससे पूर्व महाराज के मंदिर में पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा और विप्र फाउंडेशन के जिला महामंत्री आईदान पारीक धनेरू, तहसील अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण पालीवाल, पं. कैलाश आसोपा, ओमप्रकाश पुजारी, ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय प्रधानाचार्य गोविन्द पारीक, समाजसेवी रामदेव बोहरा, आनंद जोशी, जगदीश कुदाल, अशोक व्यास, गजानंद शर्मा धीरदेसर, श्याम पालीवाल, पवन उपाध्याय, रजत आसोपा, मूलचंद पालीवाल, मघराज तिवारी, रामसिंह राजपुरोहित, राम छंगाणी, नंदू छंगाणी, बनवारीलाल पलोड, रमेश व्यास, गोविंद व्यास, दीनदयाल जोशी, छगनलाल पलोड, हुलासमल सिखवाल, पोकरमल तावनियां, महावीर सारस्वत ने फुलमाला पहनाकर आदर सत्कार किया। चर्चा सभा में आड़सर बास, कालूबास, मोमासर बास व बिग्गाबास सहित आस पास के गांवो से भी विप्रजन शामिल हुए। बैठक के बाद महाराज आईदान पारीक धनेरू के घर भी गए व परिजनों को धर्म पर चलने व धर्म का पालन जीवन पर्यंत करने की प्रेरणा दी। पूरे परिवार ने महाराज से मुलाकात कर उनका आभार जताया।