May 21, 2026
2023-specilssss

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2025। लोक शिक्षण समिति का त्रिवार्षिक अधिवेशन मंगलवार शाम को संपन्न हुआ जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रामचंद्र राठी ने की व निर्वाचन अधिकारी के रूप में ओमप्रकाश शर्मा, दयाशंकर शर्मा व डॉ विनोद सुथार शामिल हुए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि समिति के कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अशोक कुमार बिहानी को अध्यक्ष व शिक्षाविद् गजानंद सेवग को उपाध्यक्ष पद पर चुन लिया। वहीं मंत्री पद पर विजय महर्षि चुने गए व उपमंत्री का दायित्व भंवरलाल भोजक को दिया गया। कार्यकारिणी में हिसाब परीक्षक रविशंकर पुरोहित व कोषाध्यक्ष विजयराज सेठिया व प्रचार मंत्री पद पर सुशील कुमार बिहानी को मनोनीत किया गया। कार्यकारणी सदस्य में रामचंद्र राठी, हरिप्रसाद शर्मा, महावीर प्रसाद सारस्वत, शूरवीर मोदी, कुलदीप शर्मा, गोपाल तापड़िया, श्यामसुंदर मूंधड़ा, संदीप मारू, महेश जोशी निर्वाचित हुए। बैठक के बाद सभी सदस्यों को समिति द्वारा बधाई दी गई।