






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2025। NextGen Academy में विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन के पश्चात नियमित रूप से अंग्रेजी, विज्ञान व गणित विषय के नियमित लेक्चर शुरू हो गए है। माँ सरस्वती के पूजन के साथ नई कक्षा व एकेडमी के फर्स्ट बैच की शुरूआत की गई। कक्षा से 6 से 10 तक प्रति कक्षा 30 से अधिक बच्चे नहीं लिए जाएंगे। विद्यार्थियों के एकेडमी आने जाने के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। पूजन में भारती निकेतन विज्ञान संकाय के हैड ऑफ डिपार्टमेंट प्रमोद यादव, एकेडमी के डायरेक्टर राज सर सहित विद्यार्थी व अभिभावक शामिल हुए। यादव ने सफलता हासिल करने के लिए मेहनत के साथ-साथ विषयों की गहरी समझ और कॉन्सेप्ट क्लियर होने की जरूरत पर जोर है। उन्होंने बताया कि जब तक किसी टॉपिक की पूरी समझ न हो, तब तक विद्यार्थियों को शिक्षक से प्रश्न पूछने चाहिए और टॉपिक को आगे नहीं बढ़ने देना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर विद्यार्थी को अपना लक्ष्य अपनी क्षमता के अनुसार तय करना चाहिए, न कि दूसरों से तुलना करके। इस अवसर पर डायरेक्टर राज सर ने विद्यार्थियों को नई शुरुआत पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा। उन्होंने बताया कि चाहे प्रतियोगी परीक्षाएं हों या स्कूल स्तर की परीक्षाएं, अधिकतर प्रश्न NCERT की पुस्तकों से ही आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने कक्षा 6 से 10वीं तक प्रत्येक विषय से 15 महत्वपूर्ण टॉपिक चुने हैं, जिन पर विशेष रूप से विद्यार्थियों के कॉन्सेप्ट क्लियर कराए जाएंगे ताकि वे आत्मविश्वास के साथ हर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। राज सर ने बताया कि कक्षा के प्रत्येक बच्चे पर ध्यान दिया जा सके इसी उद्देश्य के साथ एक कक्षा में केवल 30 बच्चों का एडमिशन ही लिया जाएगा। वहीं कुछ कक्षाओं में कुछ सीटें रिक्त है। जिन पर प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान मौजूद रहें अभिभावकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामनाएं की।





