






जिला स्तरीय जनसुनवाई स्थगित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वर्तमान में चल रहे शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों के मद्देनजर 16 अक्टूबर को महीने के तीसरे गुरुवार के अवसर पर होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई स्थगित रहेगी। सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) ने बताया कि शिविरों में अधिकारियों, कर्मचारियों की व्यस्तता के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा यह निर्देश जारी किए गए हैं।
दुकान से धक्का देने के मामले में एक युवक को पुलिस ने पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मारपीट के एक आरोपी को बुधवार को पुलिस ने पकड़ कर थाने पहुंचाया। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि गत 2 जून 2025 को दुकान से धक्का देकर गिराने व एक जने के घायल होने के आरोप में दर्ज एक मामले में रविंद्रसिंह निवासी तोलियासर को बुधवार को पकड़ लिया गया है। विदित रहें घायल के भाई चंद्रप्रकाश नाई ने मामला दर्ज करवाया था।
श्याम भक्तों के लिए विशेष खबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्याम भक्तों के लिए एक विशेष खबर खाटू श्यामजी से आई है। दीपावली पर्व पर 20 अक्टूबर 2025 को श्याम बाबा की विशेष सेवा पूजा की जाएगी, जिसके चलते 19 अक्टूबर 2025 की रात 10 बजे से 20 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक श्याम मंदिर के कपाट दर्शनार्थ बंद रहेंगे। श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने बाबा के दर्शनार्थ आने वाले भक्तों इस समयावधि के बाद दर्शन करने आने की बात कही गई है।




