May 21, 2026
2023-specilssssssss

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2025। गैस सिलेंडर मामूली लापरवाही से भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकते है। बीकानेर में हुई गैस सिलेंडर त्रासदी के बाद इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत समाज चिंतकों द्वारा जताई जा रही है। गांव समंदसर में 33 केवी जीएसएस के स्टोर रूम में सिलेंडर फटने से सामान का भारी नुकसान हो गया है। गनीमत रही कि यहां कार्यरत कार्मिक मौके से भाग छुटे जिससे जान माल के नुकसान से बच सके। घटना मंगलवार की है और उसका वीडियो आज सामने आया है। जीएसएस पर एलएनटी कंपनी के कार्मिक कार्य कर रहें थे, ये चाय बनाने स्टोर में गए तो गैस लीक होने से आग लग गई। कार्मिक बाहर की ओर भागा और पीछे से सिलेंडर फट गया। स्टोर की दीवार व छत का भी नुकसान हो गया। वहीं स्टोर में रखा 30 लीटर ट्रांसफार्मर में डालने का तेल, करीब 150 पुराने मीटर, 10 नए मीटर व राशन का सामान, दो तीन लोगों के कपड़े आदि जलकर खाख हो गए। कार्मिकों ने बताया कि उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।