May 21, 2026
2023-specilssssssss

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2025। बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था से आमजन परेशान है। शहर के मुख्य बाजार में ही नहीं हाइवे पर भी दिन में कई कई बार लगने वाले जाम में लोग 15 मिनिट या इससे अधिक समय तक फंसे रहते है। आज शाम सवा छह बजे घुमचक्कर चौराहे पर लंबा जाम लग गया। दोनों और वाहनों की कतारें लग गई और करीब 15 मिनिट बाद जाम खुल सका। नागरिक जाम में फंसे और इस दौरान एक एंबुलेंस को सर्विस रोड से निकाला गया। नागरिकों ने बताया कि घुमचक्कर पर ट्रैफिक व्यवस्था नहीं होने से लोग जाम की समस्या का सामना करने के लिए मजबूर है। त्योहारी सीजन में यात्री भार के साथ वाहनों की संख्या में भी खासी बढ़ोतरी हो गई है। यहां आस पास के व्यापारियों ने बताया कि जयपुर दिल्ली बसें हाइवे पर ही रूकती है, ऐसे में वाहनों को पीछे से निकलने में दिक्कत का अनुभव होता है। यदि इस दौरान कोई ट्रक ट्रेलर आ जाए तो 2 मिनिट में जाम लग जाता है। आमजन ने दीपावली के मौके पर प्रशासन से यहां ट्रैफिक पर नजर रखने व पुलिस जाप्ता तैनात करने की गुहार लगाई जिससे ट्रैफिक की व्यवस्था सुचारू हो सकें। जागरूक युवा सुभाष सिद्ध बाना ने बताया कि प्रशासन को व्यवस्था को सुधार व जाम की समस्या से निपटने के लिए उचित उपाय अपना कर कार्रवाई अमल में लानी चाहिए जिससे लोग परेशान ना हो।