






आरएएस बनी पटवारी का किया साथियों ने सम्मान, युवाओं को प्रेरणा लेने की कही बात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2025। पटवारी कार्य करते हुए आरएएस 2023 में चयनित हुई मोहन कंवर अपने चयन के बाद पहली बार श्रीडूंगरगढ़ तहसील कार्यालय पहुंची। इस पर उनके साथी स्टाफ ने उनका अभिनंदन किया। गिरदावर गिरधारीलाल, पृथ्वीसिंह, सुरेन्द्र कुमार, पटवारी सीताराम नाई, चंद्रशेखर, पर्वतसिंह, धारासिंह, जयप्रकाश मीणा, सुनीता चौधरी, सविता खत्री, मैना, एलडीसी आदित्य सोनी ने मोहन कंवर का अभिनंदन किया। इस मौके पर वरिष्ठ कार्मिकों ने नवचयनित कार्मिकों को मोहन कंवर से प्रेरणा लेने एवं पढ़ाई व तैयारी से जुड़े रह कर और ऊंचे पदों पर चयनित होने की प्रेरणा दी। मोहन कंवर ने अपने कार्य के दौरान साथियों द्वारा मिला सहयोग अविस्मरणीय बताया एवं सहयोगियों द्वारा लगातार प्रेरणा एवं सहयोग देने को अपने आरएएस चयन में नीवं की भूमिका निभाने वाला बताया।

बेस्ट कांस्टेबल अवार्ड मिला श्रीडूंगरगढ़ थाने के पुनीत को, पढ़ें खबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2025। बीकानेर जिला पुलिस अधिक्षक द्वारा जिले भर के कांस्टेबलों को अपने कार्य के प्रति और अधिक निष्ठा प्रेरणा देने के लिए बेस्ट कांस्टेबल ऑफ द मंथ का अवार्ड शुरू किया गया है एवं अक्टूबर माह का यह अवार्ड श्रीडूंगरगढ़ थाने के सक्रिय कांस्टेबल पुनीत कुमार को दिया गया है। विदित रहे कि पुनीत द्वारा लगातार स्थाई वारंटियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं कई वारदातों के खुलासे में, बड़े अपराधों में शामिल अपराधियों को पकड़ने में भूमिका निभाई है। एसपी कांवेन्द्र सागर ने पीठ थपथपाते हुए और अधिक निष्ठा से सतत कार्य करने को कहा। पुनीत को पुरस्कार मिलने पर साथी पुलिसकर्मियों ने बधाई दी है एवं श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत कुमार, थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने भी शाबाशी दी है एवं लगातार श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरणा दी।





