May 21, 2026
2023-specilssssssss

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2025। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा नेत्रदान के लिए लगातार जागरूकता व किसी अंधेरे में जीवन उजाला भरने के प्रयास क्षेत्र में लगातार किए जा रहें है। शुक्रवार को आड़सर बास निवासी 83 वर्षीय शुभीदेवी पत्नी संपत्तमल तातेड़ का देहांत हो गया। परिवार ने शुभीदेवी के नेत्र दान करने का निर्णय लिया और आई बैंक, प्राणनाथ हॉस्पिटल, सरदारशहर के माध्यम से ये कार्य संपन्न करवाया गया। परिवार के राजकुमार-सरितादेवी, मनोज कुमार-रेखादेवी, राकेश कुमार-बबीतादेवी, दीपक कुमार-मधुदेवी ने इसे मानव सेवा में शुभीदेवी का अंतिम योगदान बताया। नेत्रदान के इस पुनीत कार्य की प्रेरणा परिवार को तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू व सहमंत्री सुमित बरड़िया ने दी। संगठन के सक्रिय युवा अशोक झाबक के संयोजन में पूरा कार्य संपन्न हुआ। परिषद के राज्य प्रभारी रोशन नाहर ने शुभीदेवी के नेत्रों से किसी दो व्यक्तियों के अंधेरे जीवन उजाले होने के लिए इसे मानवीय सेवा का कार्य बताते हुए सराहना की। नाहर ने तेयुप संगठन की स्थानीय टीम व तातेड़ परिवार का आभार जताया। इस दौरान रतनलाल गंग, मालाराम तातेड़, दीपांशु तातेड़, परिवारजन,आदि अनेक लोग उपस्थित रहें। सभी ने शुभीदेवी को श्रद्धाजंलि दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तातेड़ परिवार के पुनीत कार्य की सराहना की तेयुप टीम ने, दी शुभीदेवी को श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुभीदेवी के नेत्रों से मिलेगा दो अंधेरे जीवन को उजाला, सभी ने दी पुष्पाजंलि।