May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-17 at 20.38.54

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2025। एक टैक्सी चालक एक दुकान का सामान पहुंचा रहा था, बीच रास्ते उसकी टैक्सी से एक दीवार घड़ी भरा कार्टून गिर गया। टैक्सी चालक को कार्टून की कीमत अदा करनी होगी इस बात से वह मायूस हो गया। उसने क्षेत्रवासियों से मदद की अपील करते हुए बताया कि गुरूवार को दिल्ली से आने वाली एक बस से उसने सामान टैक्सी में भरा। घुमचक्कर से मुख्य बाजार के बीच कहीं कार्टून गिर गया है। चालक शौकत क्यामखानी ने बताया कि कार्टून पर सफेद रंग की टेप लगी है और उसके ऊपर अशोक नाम लिखा है। किसी नागरिक को ये कार्टून मिले तो वह 96365 53415 पर सूचना देकर लौटा सकता है।