






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2025। क्षेत्र में भूमि विवाद लगातार बढ़ रहें है और मामले कोर्ट कचहरी में पहुंच रहें है। सेरूणा थाने में सांवतसर निवासी एक बुजुर्ग ने इसी गांव के दो महिलाएं सहित पांच जनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। सांवतरसर निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग देवीलाल पुत्र लेखराम विश्नोई ने इसी गांव के रामकुमार पुत्र लेखराम, उसकी पत्नी गुड्डीदेवी, उसके बेटे रामचंद्र सहित शिवकरण पुत्र लेखराम व उसकी पत्नी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि सांवतसर रोही में उसके हिस्सा पांति का खेत खसरा नबंर 874 स्थित है। आरोपियों ने उसके हिस्से की जमीन में जबरदस्ती बुवाई कर ली और बुवाई की रकम देने से मना कर दिया। जब उसने रकम मांगी तो गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दी है।




