May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-18 at 20.51.23

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2025। क्षेत्र के गांव सालासर स्टैंड से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बाना की ओर गाय सामने आ जाने से एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। बाइक पर ग्रामीण अंचल में बर्तन बेच कर लौट रहा कामगार अफजल निवासी यूपी घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।
सड़क पर बने गड्ढे है कारण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस रोड पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं का कारण गांव बाना व रीड़ी के युवा सड़क पर बने गड्ढों को बता रहें है। इस दुर्घटना के समय वहीं से गुजरे डॉ विवेक माचरा भी मौके पर रूके व घायल को संभाला। माचरा ने इस रोड पर हुए गड्ढों के कारण आए दिन यहां लोगों के दुर्घटना का शिकार होने की बात कहते हुए नाराजगी जताई। माचरा ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों की क्वालिटी इतनी घटिया बन रही है।
आज फिर बाधक बना रेलवे फाटक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लंबे समय से क्षेत्र में रेलवे फाटक के ऊपर ओवरब्रिज बनाने की मांग लंबित ही है। बाना रोड पर घायल हुए अफजल को उपजिला अस्पताल पहुंचाने के बीच में शनिवार शाम फिर ये फाटक बाधक बना। रीड़ी लौट रहें युवाओं ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायल को ले जा रही एंबुलेंस यहां करीब 15 से 20 मिनिट खड़ी रही। आज भी घायल काफी परेशान हुआ और यहां खड़े युवाओं ने खासी नाराजगी भी जताई। युवाओं ने कहा कि उपखंड की आधी आबादी इस फाटक से परेशान हो गई है। प्रसुताओं को अस्प्ताल लाना हो या बीमार, घायल को पहुंचाना हो, ये फाटक बीच में ही बाधक बनता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायल को अस्पताल पहुंचाने में बाधक बना फाटक, ट्रेन गुजरने का इंतजार किया एंबुलेंस ने, युवाओं ने जताई नाराजगी।