






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2025। वर्ष के सबसे बड़े त्योहार पर प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारी की है। उपखंड कार्यालय, नगरपालिका प्रशासन, अस्पताल प्रशासन सहित आपणो गांव सेवा समिति व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी द्वारा दीपोत्सव को सुरक्षित व मंगलमय रखने के लिए विभिन्न तैयारियों में जुटे है।
उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने क्षेत्रवासियों से की अपील..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने क्षेत्रवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए पटाखों का समिति व सुरक्षित उपयोग करने की अपील की है। शर्मा ने कहा कि नागरिक घरों के साथ अपने आस पास गली मोहल्लों में साफ सफाई के साथ स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने वाहन धीमी गति से चलाने, अग्नि से सुरक्षा रखने, सामाजिक सौहार्द व सम्मान के साथ शांति बनाए रखने, सोशल मिडिया पर अफवाह या भ्रामक संदेश नहीं फैलाने की बात कही है। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कहते हुए शर्मा ने आपात काल में 01565 222039 पर संपर्क करने, कहीं आग लगने पर फायर ब्रिगेड 01565 222101 या, 9950007463 या 9929776091 सूचना देने के लिए नबंर जारी किए गए है।
सीओ व सीआई ने बाजार व्यवस्था का लिया जायजा, किया पैदल मार्च।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ निकेत पारीक व सीआई जितेंद्र कुमार ने क्षेत्रवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए शांति व सम्मान का माहौल बनाए रखने की अपील की है। थानाधिकारी स्वामी ने पुलिस टीम के साथ शनिवार देर शाम बाजार का पैदल राउंड लिया व त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस दलों को निर्देश दिए। पुलिस ने मुख्य बाजार में बैरिकेट्स लगाकर छोटे दुकानदारों से ग्राहकी के लिए व्यवस्था करते हुए आवाजाही के रास्तों में परिवर्तन किया है। वहीं पुलिस अगल अगल टीमें बनाकर त्योहार पर गश्त करेगी व संदिग्ध लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस थाने में शनिवार को सीएलजी सदस्यों की बैठक भी ली गई व सभी को शांति सौहार्द व्यवस्था बनाए रखने में सहयोगी बनने व योगदान देने की बात कही गई।
पालिकाकर्मी मुस्तैद, अवकाश दिन की सफाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को अवकाश के दिन भी पालिका कर्मी बाजार की सफाई व्यवस्थाओं में जुटे है। विधायक ताराचंद व पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा द्वारा छोटी दीपावली के दिन बाजार में खरीददारों की भीड़ रहेगी व उससे पूर्व बाजार की सफाई करवाने के निर्देश दिए। इस पर ईओ व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने सफाई निरीक्षक व कार्मिकों को बाजार सफाई के निर्देश दिए। गुर्जर ने चार टीमों का गठन किया और स्टेशन रोड से लेकर गांधी पार्क के बाद तक जमादार ललिता देवी की टीम, सिंधी कटला से पूरे रानी बाजार तक धमेंद्र जमादार की टीम, मुख्य बाजार व घास मंडी से जीव जतन जनकल्याण पालिका भवन तक जमादार बनवारी की टीम और अमीर पट्टी रोड से नगरपालिका बस स्टैंड व सब्जी मंडी तक जमादार सुनील की टीम ने सफाई को अंजाम दिया। टीमों ने सड़के साफ करने के साथ ही कचरा उठाया। अनेक व्यापारियों ने अवकाश के दिन पालिका द्वारा त्योहार के मौके पर सफाई करने पर सफाई कार्मिकों को आभार जताया। वहीं सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर ने बाजार के सभी दुकानदारों, अस्थाई दुकानदारों व ग्राहकों से “अपना शहर – स्वच्छ शहर ‘ के तहत कचरा डस्टबिन में ही डालने व दीपपर्व पर सफाई में सहयोगी बनने की अपील की है। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने बताया कि पालिका ने दमकल को भी अलर्ट मोड पर रखा है।
उपजिला अस्पताल में इंमरजेंसी सेवाएं शुरू रहेगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल में इंमरजेंसी सेवाएं शुरू रहेगी। अस्पताल के डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि दीपोत्सव के अवकाश के दौरान रविवार 19 अक्टूबर को ऑन कॉल डॉक्टर मिलेंगे व 20 अक्टूबर को डॉ कादिर, 21 अक्टूबर को डॉ पवन भाटी ड्यूटी पर रहेंगे। वहीं इंमरजेंसी सेवाएं शुरू रहेगी व इसके लिए मेडिकल टीमों का गठन कर वरिष्ठ नर्सिंग कर्मियों के साथ अन्य स्टाफ तैनात रहेगा।
सेवादार अलर्ट, जारी किए नबंर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीपोत्सव का पर्व पूरे अंचल में मंगलमय हो, सभी लोग यही कामना कर रहें है। आपणो गांव सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष मनोज डागा ने आगामी तीन दिन फायर फायटर के अर्लट मोड में रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोई अमंगल की सूचना आमजन 8455818181 या 9414148181 पर देने का आग्रह किया, जिससे तुरंत दमकल पहुंचकर मदद करेगी। वहीं एंबुलेंस के लिए भी नागरिक सूचना दे सकेंगे जिससे उन्हें सहायता मिल सके। समिति के सेवादार अस्पताल में भी तैनात रहेंगे जिससे कोई बर्न केस आने पर सेवा दे सकें। वहीं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादारों ने आपातकालीन सेवा जारी रखने की बात कही। सोसायटी के सदस्य आमीर क्यामखानी ने बताया कि किसी अमंगल सूचना पर एंबुलेंस के लिए आमजन 7340207969 या 9571716796 पर सूचना देकर सहायता लेने की अपील की है।







