






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2025। जीएसटी घटने के बाद ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में जबरदस्त उछाल आया है। देश भर में मारूति ने पिछले साल से दोगुनी 1.65 लाख कारें बेची है। मारूति ने नवरात्र व धनतेरस पर 35 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी मारूति की लोकप्रियता बरकरार है और हाइवे किनारे स्थित मारूति सुजुकी शोरूम में भी बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए है। मारूति के डीलर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि शनिवार को धनतेरस के दिन 18 परिवारों ने विश्वास के साथ अपनी खुशियों के सफर में मारूति को साथी बनाया है। शर्मा ने बताया कि साल का सर्वश्रेष्ठ ऑफिर दीपोत्सव पर दिया जा रहा। ये आकर्षक ऑफर आज और कल दो दिन और शोरूम में मिल रहा है। शर्मा ने सभी 18 परिवारों को बधाई देते हुए बताया कि मारूति सुजूकी की नए अवतार की कारें अब बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी, 6 एयर बैग, एबीएस, रिवर्स पॉर्किंग सेंसर सहित अनेक आधुनिक फिचर्स के साथ मिल रही है। शर्मा ने दीपावली के बाद कंपनियों द्वारा कारों की रेटों में ईजाफा करने से पहले ही शानदार ऑफर का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने नई कार खरीदने से पहले खरीददारों को मारूति शोरूम का विजिट करने व टेस्ट ड्राइव लेने की अपील की है।








