May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-19 at 14.30.38

जय हनुमान सुंदरकांड मंडली ने किया इंस्पेक्टर प्रियंका का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की बेटी प्रियंका पुत्री भगवानाराम स्वामी के जीएसटी इंस्पेक्टर पद पर जॉइन करने के बाद पहली बार श्रीडूंगरगढ़ लौटने पर शनिवार रात को जय हनुमान सुंदरकांड मंडली ने उनका सम्मान किया। मंडली सदस्यों ने राम दरबार की सुदंर तस्वीर भेंट की व उनके घर पर नि:शुल्क सुंदरकांड का पाठ भी किया। स्वामी परिवार ने मंडली सदस्यों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जय हनुमान सुंदरकांड मंडली ने किया प्रियंका का सम्मान।

सेल्फ स्टडी के बल पर हासिल किया असिस्टेंड प्रोफेसर परीक्षा में फाइनल सलेक्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव माणकसरा के युवा तिलोकचंद पुत्र सोहनलाल जेपाल ने आरपीएससी की और से आयोजित कॉलेज शिक्षा विभाग के तहत सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा 2023 में अंतिम रूप से चयन हासिल कर लिया है। तिलोकचंद ने बताया कि लोकप्रशासन विषय में 45 पद थे जिनमें 42वीं रैंक पर उनका सलेक्शन हुआ है। तिलोकचंद ने बताया कि वे श्रीडूंगरगढ़ में कमरा किराए पर लेकर रहें और सेल्फ स्टडी के बल पर ही ये मुकाम हासिल किया है। तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए उन्होंने निरंतर व नियमितता से पढ़ने की सलाह दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तिलोकचंद ने सेल्फ स्टडी के बल पर हासिल की सहायक आचार्य परीक्षा में सफलता।