May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-19 at 13.57.06

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2025। कल दीपोत्सव है और दीपावली से पहले अपने घर का सपना लाखों लोग देखते है। कालूबास के एक जरूरतमंद परिवार का सपना सोशल मीडिया के माध्यम से पूरा हो सका है। रविवार को नरनारायण सेवा संस्थान अध्यक्ष सुष्मा श्याम करनाणी द्वारा विधि विधान से पूजन संपन्न करवाते हुए घर परिवार के सुपुर्द किया गया। संस्थान के सदस्य व सक्रिय युवा आनंद जोशी ने बताया कि कालूबास के भरत ने इस परिवार के लिए सोशल मीडिया पर मदद की अपील की, आनंद ने भी लोगों से अपने पेज पर परिवार के एकमात्र सदस्य के बीमारियों से जूझने की जानकारी देते हुए मदद की अपील की। देखते ही देखते अनेक लोगों ने इस सेवा कार्य में सहायता के लिए राशि का समर्पण दिया। जिससे दो कमरों के मकान का निर्माण करवा, रविवार इस परिवार को उपलब्ध करवाया गया। बता देवें इस परिवार के राशन का खर्च भी दो माह से संस्थान द्वारा वहन किया जा रहा है। भरत व आनंद जोशी के इस कार्य की सेवाभावी लोगों ने सराहना करते हुए युवाओं को सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग करने की प्रेरणा दी। इस दौरान अनेक लोग उपस्थित रहें। परिवार के सदस्यों ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिवार को सौंपा दो कमरो का मकान, सदस्यों ने जताया आभार।