






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सोमवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिस बल को साथ लेकर एसडीएम की अगुवाई में विवादों का बुलडोजर चल पड़ा है और नेशनल हाइवे पर बड़ी संख्या में पक्के निर्माण को तोड़ा जा रहा है। नेशनल हाइवे पर सेसोमू स्कूल के पास स्थित मालियों की बाड़ी में बने हुए तावनिया फार्म हाऊस, एक होटल, सुरेंद्र मारू का मकान आदि पर तो जेसीबी चल चुकी है और आगे की कार्यवाही जारी है। विदित रहे कि ये भूमि लंबे समय से विवाद में चल रही है और इस संबंध में भूमि आवंटन का मुकदमा भी चल रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच रहे हैं और इसे राजनीति से प्रेरित कार्यवाही बताते हुए अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं।








