May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सोमवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिस बल को साथ लेकर एसडीएम की अगुवाई में विवादों का बुलडोजर चल पड़ा है और नेशनल हाइवे पर बड़ी संख्या में पक्के निर्माण को तोड़ा जा रहा है। नेशनल हाइवे पर सेसोमू स्कूल के पास स्थित मालियों की बाड़ी में बने हुए तावनिया फार्म हाऊस, एक होटल, सुरेंद्र मारू का मकान आदि पर तो जेसीबी चल चुकी है और आगे की कार्यवाही जारी है। विदित रहे कि ये भूमि लंबे समय से विवाद में चल रही है और इस संबंध में भूमि आवंटन का मुकदमा भी चल रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच रहे हैं और इसे राजनीति से प्रेरित कार्यवाही बताते हुए अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी घर से बाहर आने के लिए कहते हुए
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार सुबह बुलडोजर लेकर पहुंचा प्रशासन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर का सामान आया बाहर, खुले आसमान के नीचे पड़ा घरेलू सामान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चला विवादों का बुलडोजर, तोड़े पक्के निर्माण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासनिक अधिकारियों का मौके पर जमावड़ा।