






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2025। सोमवार को सुबह से बाजार में भारी भीड़ का माहौल है। दुकानदारों ने अलसुबह 5 बजे व 6 बजे दुकानें खोल ली व सामान आदि सजा लिया। वहीं 10 बजे बाद से तो बाजार में आने जाने की जगह भी नहीं रही। बाजार में पूजन के लिए प्रसाद के रूप में मिठाइयां, लक्ष्मी पन्ना सहित पूजन सामग्री और पटाखों की खूब खरीदारी हो रही है। कपड़ो सहित घरेलू सामान, सजावटी सामानों की दुकानों पर भी खासी भीड़ है। बाजार में चारों और ग्राहकों की रेलमपेल नजर आ रही है। वहीं विदित रहें दीपावली भी आज व कल दो दिन बताई जा रही है। अनेक परिवार पूजन आज करेंगे वहीं अनेक परिवार पूजन कल करेंगे। ऐसे में कल भी पूरा बाजार खुला रहेगा। व्यापारियों ने बताया कि मंगलवार को भी सभी दुकानें खुली रहेगी और त्योहारी खरीदारी जारी रहेगी। व्यापारियों को कल भी अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है।

















