May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-10-20 at 16.23.31

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2025। सोमवार को सुबह से बाजार में भारी भीड़ का माहौल है। दुकानदारों ने अलसुबह 5 बजे व 6 बजे दुकानें खोल ली व सामान आदि सजा लिया। वहीं 10 बजे बाद से तो बाजार में आने जाने की जगह भी नहीं रही। बाजार में पूजन के लिए प्रसाद के रूप में मिठाइयां, लक्ष्मी पन्ना सहित पूजन सामग्री और पटाखों की खूब खरीदारी हो रही है। कपड़ो सहित घरेलू सामान, सजावटी सामानों की दुकानों पर भी खासी भीड़ है। बाजार में चारों और ग्राहकों की रेलमपेल नजर आ रही है। वहीं विदित रहें दीपावली भी आज व कल दो दिन बताई जा रही है। अनेक परिवार पूजन आज करेंगे वहीं अनेक परिवार पूजन कल करेंगे। ऐसे में कल भी पूरा बाजार खुला रहेगा। व्यापारियों ने बताया कि मंगलवार को भी सभी दुकानें खुली  रहेगी और त्योहारी खरीदारी जारी रहेगी। व्यापारियों को कल भी अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीपोत्सव का उल्लास, बाजार में उमड़ रहें खरीदार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार सहित सभी गलियों में ग्राहकों से छाई है रौनक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रसाद लेने के लिए उमड़ रहे लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कपड़ों की दुकानों पर भी उमड़ रहें ग्राहक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीपक की हो रही खरीदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आम से खास तक सभी दीपक खरीदते आए नजर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीपक खरीदने के लिए भी लगी है कतारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजन सामग्री की खूब लगी स्टालें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजन के लिए फुलों की हो रही खूब बिक्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजन सामग्री लेने उमड़ रहें लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पटाखों की दुकानों पर हर उम्र व वर्ग के लोग पहुंच रहें है, खरीद रहें है पटाखे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोशनी वाली झालरें व लड़ियों की खूब हो रही है बिक्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पटाखों की दुकानों पर खूब लगी है भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार सहित गलियों में खूब है भीड़।