






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नेशनल हाइवे पर मालियों की बाड़ी में अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रसाशन खासा कठोर रुख अपना रहा है। यहां बने एक मकान को तोड़ने के लिए वहां रह रहे परिवार को प्रसाशन ने जबरन बाहर निकाला। यहां बने मकान में परिवार रह रहा था और प्रसाशन की कार्यवाही को देख कर खुद को मकान में बन्द कर लिया। ये परिवार छत पर चढ़ गया और कार्यवाही का विरोध करने लगा। प्रसाशन द्वारा घर से बाहर आने को कहा गया लेकिन नही आये तो पुलिस जवान छत पर चढ़ गए और घर के ताले तोड़ कर अंदर से खोला। बाद में एसडीएम खुद अंदर गई और रोते बिलखते परिवार को पुलिस की सहायता से जबरन बाहर निकाल कर उस मकान को जमीजोंद कर दिया। विदित रहे कि इस भूमि पर मालिकाना हक के लिए विवाद न्यायालय में चल रहा है लेकिन प्रसाशन का तर्क है कि गत 5 दिसम्बर को स्टे ऑर्डर समाप्त हो गया था। ऐसे में पालिका क्षेत्र की इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया जा रहा है।



