May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-22 at 17.51.05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2025। विश्व प्रसिद्ध संत एवं महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी भास्करानंद महाराज का पावन सानिध्य श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों को 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मिलेगा। महाराज द्वारा कस्बे के नेहरू पार्क में सात दिवसीय भागवत कथा का वाचन किया जाएगा एवं इस कथा का आयोजक बना है कालूबास का मोहता परिवार। मोहता परिवार द्वारा इस भव्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है एवं भव्य पांडाल सजाया जा रहा है। कथा की शुरूआत पर 24 अक्टूबर को झंवरों के मंदिर से जूलूस के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा कथापांडाल में पहुंचेगी एवं यहां प्रतिदिन दोपहर 1.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक भागवत कथा आयोजित होगी।