






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2025। दीपावली की रामा-श्यामा के दौर के बाद बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के खेल मैदान में एक दिवसलीय दीपावली स्नेहमिलन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गाय। आयोजक मोहम्मद रफीक ने बताया कि प्रतियोगिता में कस्बे के चारों मोहल्लों की चार टीमों ने भाग लिया एवं सभी टीमों में उसी मोहल्ले के निवासी खिलाडी शामिल रहे। पहले मैच में कालूबास एवं दूसरा मैच मोमासर बास ने जीता। फाईनल मुकाबले में मोमासर बास ने कालूबास को 45 रनों से हराया। फाईनल में मोमासर बास की और से अजहर ने 46, महेश ने 21 एवं मोहित बैद ने 23 रन बनाए व टीम को 10 ओवरों में 122 रनों के स्कोर पर पहुंचाया। जिसके जवाब में कालूबास की टीम 77 रनों पर ऑल आऊट हो गई। रामनिवास फौजी एवं श्याम सारस्वत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। फाईनल मेच में महेश तावणियां मैन ऑफ द मैच एवं मोहीत बैद मैन ऑफ सीरीज रहे। 



