May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-23 at 10.07.08

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2025। आरएलपी के युवा नेता डॉ विवेक माचरा ने बुधवार को आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल से उनके नागौर स्थित निवास पर मुलाकात की। डॉ माचरा ने बेनीवाल का सम्मान करते हुए उनसे श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मुंह बाए खड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए निराकरण के लिए मार्गदर्शन लिया। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख से मिलकर श्रीडूंगरगढ़ में प्रतिदिन हो रहें सड़क हादसों में गंभीर घायलों को ट्रोमा सेंटर के अभाव में उच्च स्तरीय ईलाज नहीं मिल पाने से उजड़ रहें परिवारों के बारे में, ट्रोमा निर्माण शुरू करवाने के लिए प्रयास किए जाने, किसानों के सामने आ रही उचित गिरदावरी, मूंगफली खरीद में टोकन वितरण में शीघ्रता करने, गत वर्ष की खरीद में हुए भ्रष्टाचार की जांच करवाने के बारे में लंबी चर्चा की। माचरा ने बताया कि आज बेनीवाल बीकानेर में रहेंगे और सर्किट हाऊस बीकानेर में प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। वे बीकानेर में 29 अक्टूबर को होने वाले आरएलपी के बड़े कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को डॉ माचरा ने आरएलपी सुप्रीमो का अभिनंदन कर की क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तृत वार्ता।