May 21, 2026
000000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2025। शनिवार को हाइवे पर एक हादसा हो गया है जिसमें ट्रेक्टर सवार दो जने घायल हो गए है। लखासर पेट्रोल पंप के निकट ही एक ट्रक ने ट्रेक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पूरा पलट गया। ट्रेक्टर सवार श्रीडूंगरगढ़ से झाल खाली करके गांव झंझेऊ जा रहें थे। दुर्घटना में झंझेऊ निवासी छैलूसिंह और समंदसर निवासी चेतनाथ घायल हो गए। लखासर टोल की टीम मौके पर पहुंची। उम्मेदसिंह ने घायलों की मदद की व तुरंत लखासर पीएचसी पहुंचाया। यहां घायलों के परिजन पहुंच गए और दोनों को पीबीएम बीकानेर ले गए। वहीं क्रेन की सहायता से रास्ता क्लीयर करवाया गया। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची व ट्रक को जब्त कर मामले की जाच पड़ताल में जुटी है।