






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2025। दुकान के बाहर सो रहें एक श्रमिक पर लाठियों से हमला करने के आरोप में पीड़ित ने तीन नामजद सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गांव ठुकरियासर निवासी 50 वर्षी दलीप खां मिरासी ने सुईं निवासी अरबाज व इरफान पुत्र असगर अली, सरताज पुत्र फरीद खां व अन्य दो जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने महाजन थाना पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह गांव सुईं में लोडर चलाने का काम करता है। रविवार रात वह अपने जीजा की दुकान के बाहर बने छप्पर में सो रहा था। तभी रात करीब 1.30 बजे आरोपियों ने एकराय होकर उसे जान से मारने की नियत से लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वर सिंह को दी है।



