






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2025। बीदासर रोड़ पर स्थित वन्य जीव हिरणों एवं मयूरों के समाधि स्थल पर 25वीं पुण्यतिथि के पर जागरण व हवन का आयोजन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने समाधि स्थल के सुधार का संकल्प लिया। बीती रात यहां राजाराम, जगदीश, शिवकुमार एंड पार्टी द्वारा रात्रि जागरण और मंगलवार सुबह हवन संपन्न किया गया। कार्यक्रम में वन्य जीवों के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों को याद किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील सेरडिया ने गुरु जाम्भोजी के वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण के सिद्धांत को आधुनिक विश्व के लिए कल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि गुरु जम्भेश्वर ने मानव कल्याण के लिए नए धर्मसंघ की स्थापना कर धरती पर विचरण करने वाले सभी जीवों के लिए कल्याणकारी सिद्धांत प्रतिपादित किए। जिन्हें आज अपनाने की जरूरत है। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य भल्लूराम बिश्नोई, सांवतसर गोशाला अध्यक्ष रामनिवास बिश्नोई, एम डी एस छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने भी वन्य जीवों एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास किए जाने की बात कही। उपस्थित जीव प्रेमियों ने वन्य जीवों के समाधि स्थल को आधुनिक बनाने व परिसर की स्वच्छता व हरा भरा करने के लिए पेड़ पौधे लगाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में रामरतन बिश्नोई, हरलाल बिश्नोई, पटवारी हीरालाल सांखला, राजाराम धारणियां, किशनलाल शर्मा, निहालचंद बिश्नोई, जगदीश, भंवरलाल बिश्नोई, रामकुमार, शिवकुमार, दयानन्द बेनीवाल, गोपाल बिश्नोई, भेरूसिंह एवं युवा उपस्थित रहें।




