May 21, 2026
000000000000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2025। एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक युवक ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की वारदात का मामला थाने में दर्ज हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवती ने स्वजातीय एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक से 2022 में इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और जाति बंधन नहीं होने के कारण उनकी दोस्ती गहरी हो गई। आरोपी ने उसे फरवरी 2023 में अजमेर बुलाया और विवाह करने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने सोचने समझने के लिए समय मांगा तो आरोपी ने आपस में जुडे रहने के लिए कुछ लिखापढ़ी कर उसके व उसकी माँ के हस्ताक्षर करवा लिए। आरोपी मई 2024 में उसके घर आया और जबरन दुष्कर्म किया और उसके फोटो वीडियो बना लिए। आरोपी ने विवाह नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए नागौर व थाना क्षेत्र में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बदनामी के डर से सहन किया परंतु अब परेशान होकर अपने माता पिता को बताया तो आरोपी ने उन्हें भी विवाह नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच थानाधिकारी जितेंद्र कुमार करेंगे।