






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2025। सड़क दुर्घटना में प्रतिदिन क्षेत्र में बाइक सवारों के घायल होकर अस्पताल पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरूवार शाम को बीदासर रोड पर गांव रीड़ी व धर्मास के मध्य एक ट्रेक्टर व मोटरसाइकिल के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। बाइक सवार 52 वर्षीय श्रीनिवास मेघवाल गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलने पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादारों ने मौके पर पहुंच कर घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया।



