May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-10-30 at 22.01.09

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2025। क्षेत्र की गौशालाओं में गुरूवार सुबह से शाम तक गौपूजन के आयोजन जारी रहें। दिनभर श्रद्धालु गौशालाओं में पहुंचे और गौमाता का पूजन कर देश में सुख समृद्धि की कामनाएं की।

आड़सर बास में श्रीगोपाल गौशाला में हुआ विशाल आयोजन, शामिल हुए सैंकड़ो गौभक्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपाष्टमी पर्व का परंपरागत मेला व भव्य सांस्कृतिक आयोजन आड़सर बास स्थित श्रीगोपाल गौशाला में हुआ। यहां गौशाला परिसर के सामने मैदान में झूले व विभिन्न दुकानें सजी जिनमें बड़ी संख्या में लोग बच्चों व परिवार सहित शामिल हुए। वहीं गौशाला प्रागंण में गुरूवार सुबह श्रीकृष्ण पूजन व गौपूजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने गौपूजन किया। दोपहर को आयोजित समारोह में समिति अध्यक्ष जसराज मालू, उपाध्यक्ष चंपालाल झंवर, मंत्री जगदीश स्वामी, संयुक्त मंत्री कमल किशोर सोमाणी, कोषाध्यक्ष कुंभाराम घिंटाला, आजीवन सरंक्षक लक्ष्मीनारायण सोमाणी, राधाकृष्ण बिहाणी, कन्हैयालाल बाहेती, सोहनलाल बिहाणी, पत्रकार विशाल स्वामी, ताराचंद इंदौरिया, सुमेरमल डागा, शशिकांत मूंधड़ा, कोडामल झेडू, राम सोमाणी, सत्यनारायण मूंधड़ा, जगदीश प्रसाद झंवर सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। गौशाला के कार्मिक सत्यनारायण सिखवाल को गोपालक सम्मान दिया गया। इन्हें गौसेवा के लिए 1 लाख रूपए का चैक व शॉल देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने मातृशक्ति को गौसेवा में आगे आने की अपील करते हुए गौसेवा का प्रण लेने का आह्वान किया। गौशाला में मूलचंद राधाकृष्ण बिहाणी परिवार द्वारा 60*100 का नवनिर्मित चारा गोदाम का लोकार्पण समारोह में बिहाणी परिवार द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 7 टीमों ने भाग लिया। जिसमें ज्ञानदीप स्कूल, सुभाष मीडिल स्कूल, गीतादेवी पब्लिक स्कूल, सनफ्लोवर स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल, सनसाईन स्कूल और विद्यास्थली स्कूल ने भाग लिया। टीमों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी और समिति द्वारा सभी टीमों को नगदी व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु समारोह में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति अध्यक्ष जसराज मालू ने किया गौवंश का पूजन, इस दौरान समिति सदस्य मौजूद रहें, मातृ शक्ति को गौसेवा का संकल्प लेने का आग्रह किया।

मोमासर बास की श्रीकरणी गौशाला में सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपाष्टमी के पर्व पर मोमासर बास की श्रीकरणी गौशाला में सुबह श्रीकृष्ण व गौपूजन किया गया व उसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। मंच संचालन करते हुए वरिष्ठ शिक्षाविद् रूपचंद सोनी ने गौवंश का महत्व बताया व हर घर को गौसेवा से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में लक्ष्मी व्यास, मॉर्डन राजस्थान उमावि, मदर इंडियन सीनियर सैकेंडरी स्कूल, ज्ञानदीप स्कूल, विद्यास्थली कॉन्वेंट स्कूल की टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों सुदंर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण की सुदंर झांकियां सजाई गई। समिति द्वारा सभी टीमों का सम्मान किया गया। इस दौरान दानदाताओं ने बढ़चढ़ कर गौशाला में सहयोग की घोषणाएं की। वहीं गौभक्तों ने गौसेवा का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकरणी गौशाला में सभी टीमों का सम्मान किया गया।

गांव तोलियासर की भैरव नंदी गोपाल गौशाला में मनाया गोपाष्टमी का पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर की भैरव नंदी गोपाल गौशाला संस्थान में मनाया गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। ग्रामीणों ने गायत्री मंत्रों की आहुतियां देकर हवन पूजन संपन्न किया व गांव में खुशहाली की प्रार्थना की। गौशाला प्रांगण में गौमाता का पूजन किया गया। कमला देवी व श्याम सुदंर ने गौवंश को सवामणी का भोग लगाया गया। गांव के ओमसिंह, चुन्नीलाल, जीतु कुमार, राजाराम राजपुरोहित सहित अनेक मौजिज ग्रामीण व मातृशक्ति पूजन में शामिल हुई। सभी ने गौसेवा का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर की भैरव नंदी गौशाला में गोपाष्टमी पर हवन पूजन कर गौपूजन किया गया।

मिंगसरिया गौशाला में हुआ पूजन कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मिंगसरिया की राधा कृष्ण गौशाला में गोपाष्टमी के अवसर पर ग्रामीणों ने कामधेनू पूजा का आयोजन कर गांव में सुख समृद्धि की कामना की। गौशाला समिति के अध्यक्ष नेमाराम प्रजापत ने बताया कि कामधेनू पूजन पुजारी तिलोकदास महाराज द्वारा विधि विधान से संपन्न करवाई गई जिसमें मंत्री विजय सिंह, उपाध्यक्ष रामलाल पूनियां, रामलाल गोदारा, संदीप सिंह मिंगसरिया, दिलीपसिंह हंसावत सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने गौसेवा का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मिंगसरिया में गोपाष्टमी पर्व पर आयोजित कर किया गौपूजन।

गुसाईंसर बड़ा की श्रीकृष्ण गौशाला में किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा की श्रीकृष्ण गौशाला में गुरूवार सुबह गौपूजन किया गया। समिति अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि गौशाला में अंधी गौमाता का पूजन किया गया व सभी गौवंश को गुड़ खिलाकर गोपाष्टमी मनाई गई। इस दौरान अनेक ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा की गौशाला में अंधी गौमाता का पूजन किया गया।

जैतासर की श्रीकृष्ण गौशाला में भव्य आयोजन, 344 गायों का किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर (सुजानगढ़) स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में गुरूवार को गोपाष्टमी पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ग्रामीणों ने एकत्र होकर गौशाला में 344 गौमाताओं का विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न की। बालाजी मंदिर के पंडित सत्यनारायण शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन विधि संपन्न करवाई। गायों को तिलक कर गुड़ चारा खिलाकर गांव की सुख समृद्धि की कामनाएं की। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ गायों की परिक्रमा कर गौसेवा का संकल्प लिया। गौशाला अध्यक्ष धूड़ाराम प्रजापत तथा कोषाध्यक्ष गोवर्धननाथ साईं के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। पशु चिकित्सक अंकित कुमार भी पूजन में शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदार निभाई और गौसेवा के महत्व पर विचार व्यक्त किए। गांव में 13 वर्ष पूर्व गौशाला स्थापना करवाने के लिए पंडित मुरारी की सेवाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में गौसंवर्धन और सेवा प्रकल्प के रूप में गौशाला में विशेष सेवा कार्य हो रहें है।