






पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक पिकअप चालक के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाकर एक ऊंटगाड़े को टक्कर मारने व एक युवक के गंभीर रूप से घायल हो जाने के मामले में मामला दर्ज हुआ है। कल्याणसर नया निवासी खिराजाराम पुत्र नथाराम मेघवाल पुलिस को बताया कि 24 अक्टूबर को करीब 6.30 बजे उसका पुत्र ऊंटगाड़ पर खेत पर काम करने जा रहा था। बाना से श्रीडूंगरगढ़ रोड पर एक तेज गति से पिकअप चालक ने गफलत में चलाकर उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऊंट गाड़ा पूरी तरह से टूट गया और ऊंट भी घायल हो गया। टक्कर में परिवादी का पुत्र 37 वर्षीय कुंभाराम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। कुंभाराम के सिर पर गंभीर चोट आई जिसका ऑपरेशन हुआ है और वह अभी पीबीएम में भर्ती है। परिवादी ने पिकअप चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।
सरेआम जुआ खेलते पांच जनों को पुलिस ने पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरेआम जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को पकड़ कर गिरफ्तार किया व उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। हैड कांस्टेबल धर्मेन्द्र की टीम ने मंगलवार को जुए के खिलाफ एक कार्रवाई करते हुए आड़सर बास श्मशान भूमि के पास एक खेत में घेरा डाल कर बैठे व ताश पत्ति पर जुआ खेल रहें सागर, प्रह्लाद, प्रकाश, नरपत व दिलीप को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से ताश पत्तों सहित 710 रूपए जब्त किए और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



