May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-10-31 at 20.51.31

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2025। बीकानेर में धूनी नाथ गिरी मठ के महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद जी महाराज की संन्यास दीक्षा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को स्वर्ण जयंती महोत्सव का आयोजन किया। समारोह में महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म केवल पूजा नहीं, जीवन का अनुशासन है, और संन्यास केवल वस्त्र नहीं, विचारों का तप है। उन्होंने सभी उपस्थित जन को धर्म व नीति पर चलने की प्रेरणा दी। समारोह के मुख्य अतिथि व दशनाम गोस्वामी सभा समिति के युवा प्रदेश अध्यक्ष विनोद गिरी गोस्वामी ने 51 किलो की फुलमाला व साफा पहना कर स्वामीजी का अभिनंदन किया। विनोदगिरी ने स्वामीजी को धर्म तप और त्याग की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि स्वामीजी का जीवन गुरू भक्ति व शिव भक्ति से अनुप्राणित है। वे भारतीय परंपरा व शिक्षा के अग्रदूत है। देश भर में सात से अधिक गुरूकूल आधारित शिक्षालयों का संचालन कर रहें है। गुजरात, पंजाब, हरिद्वार और बीकानेर स्थित आश्रमों में हजारों छात्र धर्म, संस्कार और संस्कृति का ज्ञान प्राप्त कर रहें है। स्वामी जी बीकानेर राजपरिवार के राजगुरू है। इस दौरान विनोदगिरी ने स्वामी विमर्शानंद जी महाराज का भी सम्मान किया। उनके साथ भाजपा नेता दिलीप पुरी, प्रदेश सचिव प्रेम बन, एडवोकेट नरेंद्र पुरी सहित दशनाम गोस्वामी समाज के अनेक श्रद्धालु व मौजिज लोग शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी विशोकानंदजी महाराज का दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा किया गया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संत विमर्शानंद जी महाराज का भी समाज की ओर से स्वागत व सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 51 किलो की फुलमाला व साफा पहना कर अभिनंदन किया संत का, बड़ी संख्या में शिष्य, श्रद्धालु व लोग मौजूद रहें।