






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2025। क्षेत्र के गांव मोमासर निवासी 24 वर्षीया विवाहिता ने सरदारशहर के बेजासर निवासी अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना देने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीडिता पार्वती देवी मेघवाल ने अपने पति रामदेव, ससुर छोटूराम एवं सास संतोष देवी के खिलाफ दर्ज करवाए मामले मे पुलिस को बताया कि उसका विवाह 15 जुलाई 2021 को हुआ था एवं उसके पीहर पक्ष द्वारा अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया गया था। लेकिन आरोपियों ने मोटरसाईकिल, 2.5 लाख का बाटका एवं सोने के गहने नहीं देने की बात कहते हुए तंग परेशान करना शुरू कर दिया। बाद में वर्ष 2024 में उसके पुत्र होने पर भी पीहर पक्ष द्वारा छूछक दिया गया था लेकिन आरोपियों ने प्रताड़ना जारी रखी व 9 अक्टूबर 2025 को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। आरोपियों के साथ 14 अक्टूबर को पंच-पंचायती भी हुई लेकिन आरोपी दहेज की मांग पर उसका स्त्री धन भी हडप गए एवं उसे रखने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जांच एसआई मोहनलाल करेगें।



