May 21, 2026
0000000000000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवम्बर 2025। बुधवार को कार्तिक माह की पूर्णिमा पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अनेको धार्मिक आयोजन हो रहे है। आज मंदिरों, गौशालाओं में जहां देव-दीपावली मनाई जाएगी वही घरों में पूर्णिमा के उद्यापन अनेको श्रद्धालु कर रहे है। मंदिरों में आज शाम भव्य रोशनियां एंव दिए जलाए जाएंगे व प्रसाद वितरण होगा। वही कस्बे की गलियों में प्रभात फेरी के दौरान हरि कीर्तन की गूंज है। पढ़े अभी तक हुए आयोजनों की खबर।

सिंधी मंदिर से निकली प्रभात फेरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सिंधी मंदिर में कार्तिक माह के अवसर पर कई आयोजन हो रहे है। इसीक्रम में प्रणात फेरी का आयोजन भी गत 24 अक्टूबर से नियमित किया जा रहा है। पूर्णिमा के दिन प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी शामिल हुए और हरी-कीर्तन करते हुए कस्बे के मुख्य मार्गो से गुजरे। मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी में बताया कि प्रतिदिन सुबह 5 बजे प्रभात फेरी एंव 6 बजे पंडित मांगीलाल उपाध्याय द्वारा कार्तिक माह की कथा का आयोजन होता है एंव इसका समापन 6 नवम्बर की फेरी के बाद होगा। पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर प्रांगण में दुर्गाप्रसाद खट्टनानी ओर मुरलीधर सँगवाणी की सपत्नीक यजमानी में विशेष हवन आयोजित किया गया व झूलेलाल आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सिंधी पंचायत मंत्री अशोक वासवानी ने बताया कि प्रभात फेरी के दौरान कई जगहो पर पुष्प-वर्षा की गई एंव काशी मोरवाणी, किशोर खट्टनानी, महावीर प्रसाद दातवानी, हरीश गुरनानी, विजय बजाज आदि द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।

ठुकरियासर के सरसजी मंदिर में मनाया जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्तिक माह चतुर्दशी पर मंगलवार को लोक देवता सरसजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। गांव ठुकरियासर के सरसजी मंदिर में इस मौके पर विशेष पूजन किया गया। सरस सेना अध्यक्ष हनुमान सिंह गोदारा ने बताया कि कांच की नक्काशी किये गए इस मंदिर में रंग-रोगन का कार्य प्रगति पर है एवं सरसजी जन्मोत्सव पर आगामी चैत्र नवरात्रा से पहले मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित करने का संकल्प लिया गया। विदित रहे कि मंदिर में स्थापित होने वाली 7 मूर्तियां बन कर तैयार हो चुकी है।

घरों में उद्यापन ओर हवन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्तिक पूर्णिमा पर घरों में श्रद्धालुओं द्वारा व्रत-उद्यापन एवं हवन किये जा रहे है। कस्बे के अनेको घरों में ये आयोजन हो रहे है एंव क्षेत्रवासी अपने भाई-बंधुओ, समाज एवं शुभचिंतकों के साथ इस धार्मिक आयोजन में जुटे हुए है।