






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ में स्वामी समाज के आराध्य देव ठाकुरजी का मंदिर व स्वामी समाज भवन का निर्माण करवाया जाएगा। निर्माण की रूपरेखा बनाने के पश्चात स्वामी समाज बंधुओं ने शुक्रवार को विधि विधान से भूमिपूजन संपन्न किया गया। झंवर बस स्टैंड के पास आदर्श कॉलोनी के पीछे स्थित स्वामी कॉलोनी में ठाकुरजी मंदिर के लिए भूमिपूजन किशोर दास स्वामी व सोहनदास स्वामी ने किया। वहीं स्वामी समाज भवन निर्माण के लिए पूजन ओमप्रकाश स्वामी व गोपालदास स्वामी द्वारा किया गया। इस दौरान समाज के भगवानदास स्वामी, पोकरदास स्वामी, अर्जुनदास स्वामी, जगदीशदास स्वामी जेतासर, जमनदास स्वामी, सीताराम दास स्वामी, हरिदास स्वामी, गौरीशंकर दास स्वामी, चंपदास स्वामी, प्रिशु स्वामी सहित अनेक मौजिज समाज बंधु शामिल हुए। सभी ने मंदिर व भवन को सुदंर स्वरूप देने व स्वामी समाज हित में मंदिर व भवन निर्माण का कार्य संपन्न करवाने के बारे में चर्चा की है।




