May 21, 2026
0000000000000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवंबर 2025। दो बाइकें आमने सामने भिड़ी और श्रीडूंगरगढ़ के गांव बिग्गा निवासी एक युवक अकाल मौत का शिकार हो गया। गुरूवार रात बीछवाल से बीकानेर की ओर लौट रहें बिग्गा निवासी 31 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र दिवंगत कन्हैयालाल सारस्वत की बाइक सामने आ रही एक बाइक से टकरा गई। वीरेंद्र दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया और अस्पताल पहुंचने के चंद पलों बाद ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों सहित सरपंच जसवीर सारण व कुछ मौजिज लोग पीबीएम पहुंचे। जहां शुक्रवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। कुछ ही देर में गांव पहुंचने पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीन भाइयों में सबसे छोटा वीरेंद्र बीछवाल के खारा स्थित एक फ्लोर मिल में अकाउंटेंट का कार्य करता था। वीरेंद्र सारस्वत एक चार साल और एक ढाई साल के दो मासूम पुत्रों का पिता था। गांव में हर कोई मासूम बच्चों की चिंता जताते हुए परिवार को सांत्वना दे रहा है। परिवार में ये मात्र चार माह में दूसरी मृत्यु हुई है। चार माह पूर्व वीरेंद्र के पिता की मृत्यु हुई व अब युवा वीरेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव भर में माहौल गमगीन हो गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 31 वर्षीय वीरेंद्र सारस्वत ने रात सड़क दुर्घटना में गवाईं जान।