






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवंबर 2025। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने शनिवार को पुलिस निरीक्षक व उप निरीक्षकों के तबादलों की सूची जारी की है। कावेंद्र सिंह ने जिले भर में नव क्रमोन्नत 17 एसआई को थानाधिकारी बनाकर थानों में पोस्टिंग देने के साथ ही 2 अन्य सीआई व 7 उपनिरीक्षकों के तबादले भी किए है। श्रीडूंगरगढ़ में पदस्थापित एसआई मोहनलाल को यहां से हटा कर एसपी ऑफिस में अपराध शाखा में लगाया गया है वहीं बीकानेर सदर थाने से ऐसे रतनलाल को श्रीडूंगरगढ़ में लगाया गया है।





