August 29, 2026
0000000000000_

गीले हाथों से स्विच बंद करने गई विवाहिता की करंट लगने से हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता करंट की चपेट में आने से अकाल मौत का शिकार हो गई। चक 6 बीएचएम काकड़वाला निवासी देशराज पुत्र रामनारायण बिश्नोई ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 33 वर्षीय संध्या शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे गायों को पानी पिला कर गीले हाथों से स्विच बंद करने लगी तो उसे करंट लग गया। जिससे संध्या की मौत हो गई। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल श्यामलाल को दी गई है।
80 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परेशान बुजुर्गों के मानसिक तनाव आकर डिप्रेशन का शिकार होने के मामले तेजी से बढ़ रहें है। गजनेर थाने में 2 केएसपी टिब्बी निवासी 26 वर्षीय देशराज पुत्र भानसिंह बावरी ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके पिता 80 वर्षीय भानसिंह शराब के आदी थे व मानसिक रूप से तनाव में रहते थे। गुरूवार शाम करीब 4 बजे उन्होंने स्वयं की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच गजनेर एएसआई वीरेंद्र सिंह करेंगे।