






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवबंर 2025। संगठन यात्रा के दौरे पर माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। उन्होने जोधपुर में आयोजित होने वाले माहेश्वरी समाज के महाकुंभ में शामिल होने के लिए समाज बंधुओं का आह्वान किया। काबरा शनिवार को नोखा, श्रीडूंगरगढ़ व बीकानेर की यात्रा पर रहें। इस दौरान टाइम्स से बातचीत के दौरान संदीप काबरा ने कहा कि माहेश्वरी समाज सदैव देश हित के लिए तत्पर रहता है और स्वार्थ रहित सामाजिक, आर्थिक व धार्मिक उत्थान में योगदान दे रहा है। यहां संगठन के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ के समाजसेवी व संगठन के राष्ट्रीय सदस्य ओमप्रकाश राठी ने बैठक की अध्यक्षता की। राठी ने बताया कि अधिवेशन में माहेश्वरी समाज के लिए चिंतन करने के साथ समाज को संगठित करने व समाज सेवा करने की संकल्प लेने की बात कही। अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा मंडल सदस्य रामचंद्र राठी मंच का संचालन किया। प्रदेश मंत्री पवन कुमार सोमाणी जयपुर, जिलाध्यक्ष ललित झंवर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय करनाणी, शहर अध्यक्ष श्रीभगवान चांडक, मंत्री नारायण कलाणी सहित अनेक मौजिज समाज बंधुओं ने भी विचार व्यक्त किया। इस दौरान सभी समाज बंधुओं ने सामूहिक भोज का आनंद लिया। इस दौरान चंपालाल झंवर, श्रीकांत झंवर, जगदीश राठी, पवन राठी, सुशील डागा, जगदीश राठी, शिव बिहाणी, कैलाश पेड़िवाल, सुरेश मूंधड़ा, मनोज डागा, राधेश्याम लखोटिया, अनिल करवा, श्रीभगवान पेड़िवाल, कमल पेड़िवाल, अशोक लखोटिया, गोपाल तापड़िया, ललित बाहेती, कन्हैयालाल सोमाणी, शिव मूंधड़ा, शंकर बिहाणी सहित अनेक माहेश्वरी बंधु शामिल रहें। देखें लाइव वीडियो: – https://www.facebook.com/share/v/1AbCtBW7AN/




