May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-11-09 at 22.01.50

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवंबर 2025। 60 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला तीन दिन से घर से लापता है। परिजन उनकी तलाश कर रहें है व सभी पाठको से मदद की अपील की है।
कालूबास निवासी रामनारायण जोशी की पत्नी 60 वर्षीय भगवती देवी 6 नवंबर 2025 को अपने घर से मालकसर जाने के लिए निकली। वे मालकसर भी नहीं पहुंची और कालूबास भी लौट कर नहीं आई। परिजनों ने बताया बुजुर्ग महिला भूलने की बीमारी से ग्रसित है और संभवत भूलवश कहीं भटक गई है। परिजनों ने सभी पाठकों से बुजुर्गा के कहीं नजर आने पर 9509834525 या 9950268872 पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।