






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवंबर 2025। बेगराज सोमाणी नेत्र चिकित्सालय में चद्दरें व तौलिए धुलाई करवाना इन दिनों समस्या बन गई थी।
लंबे समय से अस्पताल की चद्दरें व तौलिए धोबी से धुलवाए जा रहें थे। जिसका खर्च डॉ व स्टाफ स्वयं वहन कर रहे थे। जब धोबी ने रेटें बढ़ा दी तो असपताल में धुलाई भी एक समस्या बन गई। ऐसे में जब दिल्ली प्रवासी व श्रीडूंगरगढ़ निवासी विजय कुमार सोनी तक समस्या की जानकारी पहुंची, तो उन्होंने स्टाफ के सहयोग के लिए 7 किलो की वॉशिंग मशीन अस्पताल में उपलब्ध करवाते हुए समस्या का समाधान कर दिया। बुधवार सुबह डॉ सुनील गोयल सहित स्टाफ ने इसका उद्घाटन किया। डॉ गोयल ने दानदाता के सहयोग के लिए उनका आभार जताया।




