






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवंबर 2025। भैरवाष्टमी पर आज भैरव अवतरण दिवस पर भैरव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में सजावटें की गई है। श्रद्धालु दर्शन कर बाबा से अपनी मन्नतें मांग रहें है।
तोलियासर दरबार में रात 12 बजे बाबा का दिव्य श्रृंगार पूरा किया गया और शानदार आतिशबाजी करते हुए भक्तों ने खूब जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने बाबा को 51 किलो केक का भोग लगाया। यहां आज रात परंपरागत डेरू पार्टी के साथ जागरण का आयोजन होगा। वहीं श्रीडूंगरगढ़ आड़सर बास के भैरव मंदिर में बाबा का दिव्य श्रृंगार किया गया है। जिसमें बीकानेर से आए कलाकार संदीप एडं पार्टी ने बाबा को सुदंर रूप में सजाया। यहां आज शाम महाआरती के बाद 51 किलो का केक बाबा को भोग लगाया जाएगा। दोनों मंदिरों में भीखमचंद सेठिया परिवार द्वारा परंपरागत रूप से श्रृंगार सजावट व प्रसाद के आयोजन संपन्न किए जा रहें है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहें है। वहीं गांव बिग्गा के प्रसिद्ध भैरव मंदिर में दिन भर रूद्राभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान चलेंगे। रात को केक का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण होगा व रात्रि जागरण का आयोजन होगा। वहीं रानी बाजार में स्थित कोडमदेसर भैरव थान को फुलों से सजाया गया व विशेष पूजा अर्चना की गई। यहां लालजी झंवर, अशोक बैद, अशोक झाबक, नंदू नाई, राकेश दुगड़, रमेश मूंधड़ा, आर्य झाबक, रविशंकर साह, आयुष साह, शंकर नाई, हरिप्रसाद झंवर सहित अनेक महिला श्रद्धालुओं ने बाबा की आरती में भाग लिया। मोमासर बास में स्थित श्रीविजय भैरव मंदिर में रात जागरण संपन्न हुआ। आज भैरव पूजन, अभिषेक, हवन व महाप्रसाद के आयोजन संपन्न होंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शनार्थ पहुंच रहें है।












