






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2025। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा जिला उद्योग केंद्र बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में एमएसएमई रैंप योजना के तहत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
श्रीकरणी हैरिटेज में गुरूवार को आयोजित इस कार्यशाला में श्रीडूंगरगढ़ औद्योगिक एसोसिएशन के व्यापारी शामिल हुए। कार्यक्रम में पीडीकोर लिमिटेड द्वारा रैंप स्कीम में तकनीकी उन्नयन व ऊर्जा ऑडिट से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने ओडी ओपी, एमएसएमई-2024 एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भंवर लाल ने सभी व्यापारियों को तकनीकी उन्नयन के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। कार्यशाला में जिला उद्योग अधिकारी नरेंद्र कुमार ने सभी का आभार जताया। कार्यशाला में व्यापारी ओमप्रकाश बाना, रामदयाल बाना, मूलाराम सहू, विजय सेवग, श्रवण गोदारा, राजूनाथ मंडा सहित अनेक व्यापारी शामिल हुए।




