






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2025। गाय समृद्धि व शांति की वाहक है। गौशाला की रज को माथे से लगाने भर से सौभाग्य का उदय हो सकता है। ये बात साध्वी श्रद्धा गोपाल दीदी ने कल्याणसर नया की श्रीजसनाथजी पीड़ा ग्रस्त गौशाला में आयोजित गौकृपा कथा के सातवें दिन कही। साध्वी ने कहा कि जीवन में साधन व सुविधाएं बढ़ गई परंतु शांति व समृद्धि देने वाला साध्य गौसेवा है। साध्वी ने श्रद्धालुओं को नशे से दूर रहने की बात कहते हुए नर तन व जीवन मिला है तो इसे सार्थक बनाए, जिससे जीव की अधोगति ना हो, कम से कम मनुष्य ही बने। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए अनेक उपाय कहा कि गाय के सान्निध्य में रहने वाले सदैव स्वस्थ रहते है। श्रद्धा दीदी ने मंच से केंद्र सरकार से गौवध निषेध कानून बनाने की आवाज भी उठाई और गाय पर राजनीति नहीं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि धन प्राप्ति के लिए विभिन्न उपाय बताते हुए कहा कि जीवन में धन बहुत कुछ है पर सबकुछ नहीं है। साध्वी ने सेवा त्याग और प्रेम का महत्व समझाया और हर परिवार को सामर्थयानुसार गौसेवा से जुड़ने का आह्वान भी किया। उन्होंने भक्ति की बातां करबो सोरी रे, भक्ति दोरी रे… भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरूवार को कथा संपन्न हुई व कथास्थल से मंदिर तक शोभायात्रा भी निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गौमाता के जयकारे लगाए। गौशाला प्रबंधक डॉक्टर हनुमानराम गोदारा ने सभी का आभार जताया।
समिति सदस्यों ने रखी मांगे, जताया दानदाताओं का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीजसनाथ जी पीड़ा ग्रस्त गौशाला समिति के सेवादारों व कथा व्यवस्थापकों का मंच से सम्मान किया गया। अगरसिंह कोटासर ने संचालन करते हुए गौशाला प्रांगण में एक ऑपरेशन थियेटर कक्ष, एक्सरे मशीन, एबुंलेंस, दवाइयां, एक जलहोद, कड़ाहे, भट्टी, लोहे के बने ठाने, टब, कुंडे, माइक सेट, टेबल, कुर्सी, बाल्टियां, खेलियां बनाने, आटा चक्की, टिन शेड की जरूरत का उल्लेख किया गया। मंच पर से 7 लाख की लागत से गौशाला प्रांगण में भगवान महादेव व श्रीजसनाथजी मंदिर के निर्माण करवाने वाले भामाशाह गणेश भाई वॉल्वो दमन का आभार जताया। पांच लाख की राशि से चारा गौदाम निर्माण के लिए श्री महुड़ी मधुपुरी जैन समाज गुजरात द्वारा करवाया गया। 7 लाख 50 हजार की लागत का 90*50 का टिन शेड का निर्माण श्रीआदिजिन युवक चेरिटेबल मुबंई एंव श्री गुजरात जैन समाज द्वारा करवाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष जयेशभाई शाह मुंबई की प्रेरणा से हुए निर्माण पर समिति ने सभी दानदाताओं के प्रति कृतज्ञता जताई। इस दौरान गौशाला में सुखराम हेमाराम गोदारा व अमरीदेवी सोनी द्वारा खेली निर्माण करवाए जाने पर आभार जताया। विभिन्न दानदाताओं ने अनेक सहयोग की घोषणाएं भी की गई।
कल श्रीगोपाल गौशाला में होगी विशेष बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौरव पथ पर स्थित श्रीगोपाल गौशाला में शुक्रवार दोपहर 3 बजे साध्वी श्रद्धा गोपाल दीदी के सान्निध्य में एक विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। गौशाला समिति सदस्य तुलसीराम चौरड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत क्षेत्र की सभी गौशालाओं, गौभक्तों, सेवकों और ट्रस्ट प्रतिनिधियों की उपस्थिति में साध्वी श्रद्धा गोपाल दीदी द्वारा आगामी चरण की दिशा तय करने पर विचार विमर्श किया जाएगा।




