May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-11-15 at 13.30.15

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवम्बर 2025। मारूति वह कम्पनी है जिसने देशवासियों का अपनी स्वयं की कार के सपने को पूरा किया है। 1975 से शुरू इस कम्पनी ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह बात क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे स्थित मारूति सुजुकी एरिना के ऑरिक मोर्टस शो-रूम में आयोजित मारूति की नई गाड़ी 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली विक्टोरियस के लॉचिंग समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। विधायक ने अपने स्वंय के जीवन की पहली गाड़ी मारूति की ही होने को याद करते हुए कहा कि मारूति देशवासियों के सपने पूरे करती है। कार्यक्रम में बीकानेर से आए कम्पनी के रूरल सेल्स मैनेजर वीरेन्द्र सिंह ने गाड़ी की खुबियों की जानकारी देते हुए इसके स्ट्रांग हाईब्रिड सिस्टम से बैटरी एवं पेट्रोल का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होने के बारे में बताया। इस सिस्टम में बैटरी को चार्ज करने का झंझट भी नहीं होता है एवं गाड़ी चलने के दौरान 2 हजार आरपीएम पॉवर रहने तक कार बैटरी से चलती है, एवं 2 हजार से अधिक आरपीएम पॉवर रहने पर पेट्रोल से चलती है। इस गाड़ी में लगी हुई बैटरी गाड़ी के ब्रेक लगाने के दौरान रिर्वस चार्जिंग सिस्टम से ऑटोमैटिक चार्ज होती रहती है। स्थानीय ब्रांच मैनेजर वेदप्रकाश आसोपा ने बताया कि पेट्रोल गाडियों का मेंटेनेंस खर्च डीजल गाडियों से कहीं कम रहता है एवं नई गाड़ी खरीद पर भी ग्राहकों को डीजल गाड़ी के मुकाबले बहुत कम पैसे खर्च करने पड़ते है। साथ ही मारूति का वर्कशॉप भी श्रीडूंगरगढ़ में ही स्थित इस कारण ग्राहकों को अपनी सर्विस के लिए भी बीकानेर जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ती। ग्राहकों की समय एवं पैसे दोनों की बचत मारूति के साथ हो रही है। मारुति गाड़ियों के सबन्ध में अधिक जानकारी के लिए 8003098509 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान एसबीआई घूमचक्कर ब्रांच मैनेजर दीपक कुमार, एयू बैंक के ब्रांच मैनेजर गोपिकिशन पांडिया, सुंदरम फाईनेंस के गणेश नाथ, चोला मंडलम के अक्षय व संदीप कुमार, आईबीएल के राजेश डेलू, हेमनाथ जाखड़, महेश राजोतिया, भवानी तावणियां, मदन सोनी, महेन्द्र पारीक, मूलचंद इंदोरिया, पार्षद रजत आसोपा, जगदीश गुर्जर, गजानंद दाधीच, अशोक सिंह राजपुरोहित, परमेश्वर सुथार, इंद्रकुमार चौधरी, परेश्वरलाल बाना, जेठाराम बाना, एडवोकेट मोहनलाल सोनी, मनीष तावणियां, पॉवर ट्रेक ट्रेक्टर डीलर रामकुमार सारण, ओमप्रकाश सोनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्धजन मौजूद रहे। सभी ने मारूति के विक्टोरियस के रूप में किए गए नए इनोवेशन की सराहना की। कार्यक्रम में केक व फीता काट कर मारूति विक्टोरियस की लॉंचिंग श्रीडूंगरगढ़ के बाजार में की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मारूति सुजुकी एरेना में लॉंच हुई नई मारूति विक्टोरियस, सभी ने की सराहना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मारूति के वीरेंद्र सिंह व वेदप्रकाश आसोपा ने विधायक का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विक्टोरियस के लूक की सराहना करते हुए दी उसके सभी फीचर्स की जानकारी।