






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवंबर 2025। एक पिकअप चालक ने तेजगति व लापरवाही से सड़क पर चलते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया और उसके चाचा ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है।
लोडेरा निवासी तोलाराम पुत्र पूर्णाराम जाट ने श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस को बताया कि 29 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7.30 बजे उसका भतीजा रेवंतराम जाट गुसाईंसर से लोढ़ेरा की ओर जा रहा था। कालू रोड की ओर से एक पिकअप चालक ने गफलत व तेजगति से वाहन चलाकर साईड में चल रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उसका भतीजा रेवंतराम घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।



