May 21, 2026
00000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवम्बर 2025। तेरापंथ समाज की युवतियों को समाज के स्तर पर उचित मंच देने के लिए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा युवती मंडल की शुरूआत की गई है। युवती मंडल का पहला कार्यक्रम “सखी समिट उड़ान संस्कारों की” कस्बे के महिला मंडल भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पर महिला मंडल की पदाधिकारियों द्वारा युवती मंडल में शामिल हुई तेरापंथ समाज की युवतियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं साध्वीश्री के मंगलपाठ से कार्यक्रम शुरू हुआ। पांच मिनिट तक ओम-भिक्षु के सामूहिक जाप से हुए आध्यात्मिक माहौल में सखी समिट आयोजित हुई। जिसमें वक्ता के रूप में मधु झाबक ने “डिग्री से मिलती है हर डगर ?” विषय पर अपना संबोधन देते हुए बिना डिग्री के भी हर स्तर पर आगे बढ़ पाने की बात कही एवं स्वंय का उदाहरण देतें हुए व्यापार के लिए डिग्री का इंतजार करने के बजाए आत्मविश्वास से आगे बढ़ने को कहा। विजेता चोपड़ा ने डिग्री से अधिक टेलेंट की कद्र होने की बात कही एवं सरिता बोथरा ने डिग्री का महत्व बताया। वक्ताओं द्वारा पक्ष एवं विपक्ष पर दिए गए तर्कों के बाद युवतियों ने सामूहिक रूप से निपुणता के साथ अपना कार्य करने एवं डिग्री के अभाव में आत्मविश्वास कम नहीं करने व पूरे जोश से स्वंय को साबीत करते हुए अपना 100 प्रतिशत हर कार्य में देने का संकल्प लिया। आपसी परिचय के साथ ही मंडल द्वारा आगामी योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न खेल आयोजित हुए एवं विजेताओं को पुरसकृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा ने किया।