May 21, 2026
00000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवम्बर 2025। बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की एकतरफा जीत के बाद क्षेत्र के भाजपाई भी जबरदस्त उत्साहित दिखे। यहां भाजपा कार्यालय में विधायक ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए मिठाई वितरण की एवं पटाखे छोड़ अपनी खुशियों का इजहार किया। विधायक सारस्वत ने इस जीत को कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत एवं जनता का भाजपा की नीतियों में विश्वास का प्रमाण बताया। सारस्वत ने इस जीत को पार्टी नेतृत्व के सशक्त मार्गदर्शन को समर्पित किया। इस दौरान भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, सीताराम सोनी डेलवां, पवन नाई, पवन उपाध्याय, मदन सोनी, महेश राजोतिया, मूलचंद इंदोरिया, विक्रमसिंह शेखावत, लोकेश गौड, रामसिंह जागीरदार, महेन्द्र राजपूत, रामकिशन दर्जी, जगदीश गुर्जर, महेन्द्र पुरोहित, नरेन्द्र राजपुरोहित, देवीलाल, गोविंद स्वामी, भरत सारस्वत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।