May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-11-16 at 21.20.59

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2025। अश्लील टिप्पणियां करते हुए एक युवक का हौसला बढ़ गया और उसने युवती को घर में घसीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने पड़ोसी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में क्षेत्र के एक गांव से एक 18 वर्षीय पीड़िता ने थाने पहुंच कर इसी गांव के पड़ोसी युवक पर जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया।
युवती ने पुलिस को बताया कि वह कॉलेज के लिए गांव से सुबह 8 बजे रवाना होती है। आरोपी युवक उसे लगातार तंग परेशान करते हुए अश्लील टिप्पणियां करता है। करीब दो माह पूर्व वह कॉलेज के लिए घर से निकली तो युवक ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता ने भाग कर अपने घर में गई और अपनी माँ को इस बारे में बताया। जब उसकी माँ ने आरोपी युवक के परिवार को ओलमा दिया तो उसके परिजनों ने उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए गाली गलौच की। इससे आरोपी का हौसला बढ़ गया और वह और अधिक परेशान करने लगा। आए दिन अश्लील हरकतें व टिप्पणियां करने लगा। शनिवार सुबह जब वह 8 बजे कॉलेज के लिए अपने घर से निकली तो पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने उसे जबरन घसीट कर अपने घर में धकेला। आरोपी बदसलूकी करने लगा और विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट करने लगा। वह किसी तरह से उससे छुड़ाकर अपने घर दौड़ गई। पीड़िता की माँ ने ओलमा दिया तो आरोपी व उसके परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने घर पर पत्थर फैंके व घर से निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया और मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को दी है।