May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-11-16 at 20.47.50

विधायक के जन्मदिन पर गौशाला में गौवंश को खिलाया गुड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत के जन्मदिन पर रविवार को कोटासर की श्रीकरणी गौशाला गौवंश को गुड़ खिलाया गया। प्रबंधक अगरसिंह ने बताया कि समिति के कार्यकर्ताओं ने गौवंश को गुड़ खिलाकर सारस्वत के दीर्घायु होने की मंगलकामनाएं की गई। इस दौरान जेठूसिंह चौहान, रणवीरसिंह, रामरतन सक्रिय रहें। बता देवें सीएम भजनलाल शर्मा सहित मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, संदीपसिंह मिंगसरिया, छ:न्याति ब्राह्मण महासंघ की स्थानीय इकाई सदस्यों सहित दिनभर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विधायक को जन्मदिन की बधाई देते हुए मंगलकामनाएं दी।

सेरूणा थाना पुलिस ने जुआ खेलते दो जनो को पकड़ा। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा पुलिस के एएसआई पूर्णमल ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए सरेआम जुआ खेलने पर दो जनो को गिरफ्तार किया। पूर्णमल ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब साढे तीन बजे पूनरासर निवासी भागीरथ मेघवाल, श्रवणराम जाट को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 450 रूपए नगदी व ताश पत्ते जब्त किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्र सिंह को दी है।

सोमवार को आएंगे केंद्रीय मंत्री मेघवाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सोमवार प्रातः 9:50 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मेघवाल प्रातः 10:30 बजे किसान भवन से कृषि विश्वविद्यालय तक आयोजित होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लेंगे। प्रातः 11:30 बजे ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के रेलवे ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। मेघवाल विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में शिरकत करने की पश्चात रात 10:20 बजे रेल मार्ग द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।